फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: हिंडोरिया में स्कूल से घर पहुंचे चचेरे भाइयों के कुएं में मिले शव, देर रात निकाला गया बाहर

Wed, 13 Sep 2023 09:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में दो मासूम बच्चों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्चे स्कूल गए थे, पर लौटकर नहीं आए। पुलिस ने छानबीन के दौरान कुएं में तलाश किया तो दोनों के शव बरामद किए। 
विज्ञापन
दमोह में बच्चे डूबे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के हिंडोरिया में वार्ड नंबर 8 निवासी दो चचेरे भाइयों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। दोनों भाई स्कूल से घर पहुंचे थे, लेकिन वे घर तक नहीं आए। मंगलवार देर रात दोनों के शव पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाले गए। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार हिंडोरिया वार्ड नंबर 8 निवासी आठ वर्षीय आकिब खान पिता वाहिद खान एवं चार वर्षीय अलफैश पिता जाहिद खान के शव घर के पास बने 15 फीट गहरे बिना मुंडेर के कुएं में मिले हैं।
बताया गया है कि दोनों भाई नगर के निजी स्कूल में पढ़ते थे। मंगलवार दोपहर अलफैश की तबीयत खराब हो गई थी, जिस पर स्कूल से घर तक छोड़ने के लिए शिक्षक ने साथ में उसके भाई  आकिब खान को भी भेज दिया था, लेकिन दोनों घर नहीं पहुंचे। दोपहर 2 बजे से परिजनों द्वारा दोनों की तलाश शुरू की गई। कहीं पर कुछ जानकारी नहीं लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। संदेह के चलते कुएं में तलाश की गई तो दोनों के शव बरामद हुए। 
विज्ञापन


हिंडोरिया थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जगेत ने बताया कि नगर के लोगों एवं गोताखोर की मदद से कुएं में तलाश करने पर दोनों बच्चों के शव मिले हैं। अस्पताल भेजने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे कुएं में कैसे गिरे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें