फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: रक्षाबंधन के एक दिन पहले खाद्य विभाग ने बस में पकड़ा 2 क्विंटल खोया, टीकमगढ़ से जा रहा था कटनी

Sun, 18 Aug 2024 03:47 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP: दमोह जिले के हटा बस स्टैंड पर रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2 क्विंटल से अधिक खोया पकड़ा है। यह खोया चोरी छिपे बस से कटनी भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
खोवा जब्त करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा बस स्टैंड पर रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2 क्विंटल से अधिक खोया पकड़ा है। यह खोया चोरी छिपे बस से कटनी भेजा जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो खाद्य विभाग दमोह की टीम को अवगत कराया गया। जब्त किए गए खोये का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है, वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पता लगाया जा रहा है यह खोया किसके द्वारा बस में रखा गया था।
विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार अहिरवार ने बताया की हटा एसडीओपी और टीआई मनीष सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि टीकमगढ़ से 2 क्विंटल से अधिक खोया कटनी के लिए भेजा जा रहा है, जो बस हटा बस स्टैंड पर पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम और पुलिस के साथ हटा बस स्टैंड पहुंचे और बस के अंदर रखी बोरियों को उतारा गया। जिसमे मिल्क केक और अन्य खोये की सामग्री थी।

जिसके बाद बस स्टाफ से पूछा तो उन्होंने बताया इस खोये को टीकमगढ़ से मिश्रा बस में कटनी भेजने के लिए रखा गया था। कर्मचारियों को जानकारी नहीं है कि यह खोया किसने रखा था। राकेश अहिरवार ने बताया कि जब्त किया गया खोया 2 क्विंटल से अधिक है, जिसका सैंपल लेकर जांच के लिया भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। जब्त खोया की कीमत करीब 80,000 रुपए से अधिक है। बता दें रक्षाबंधन पर्व के मौके पर बड़ी मात्रा में अमानक खोये से तैयार की गई मिठाइयों का बाजार में विक्रय किया जाता है। जिसको खाने के बाद लोगों की सेहत बिगड़ती है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें