Damoh Crime News: दमोह में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बरखेड़ा गांव में युवक के सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना सोमवार दरमियानीरात की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दमोह जिले के पथरिया थाना की जेरठ चौकी अंतर्गत आने वाले गांव गुड़ा बरखेड़ा में एक युवक की बेरहमी से पत्थर पटककर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार दरमियानी रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने ली घटना की जानकारी
बता दें कि गुढ़ा बरखेड़ा गांव में नाले के पास राजेश पिता रामसिंह लोधी 26 वर्ष निवासी बरखेरा जयसिंह की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पथरिया पुलिस घटनास्थल पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद मामले को जांच में लिया है।
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
इधर, जेरठ चौकी प्रभारी राकेश पाठक व पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है और मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।