फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Weather: नदी की बाढ़ में धराशायी हुआ मंदिर, हनुमानजी की प्रतिमा तेज धार में भी जस की तस

Sat, 05 Aug 2023 11:48 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में बारिश का कहर जारी है। इस बीच एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसे चमत्कार माना जा रहा है। नदी की बाढ़ में मंदिर धराशायी हो गया, लेकिन हनुमान जी की प्रतिमा तेज धार में पैर जमाए रही। 
 
विज्ञापन
दमोह जिले में बाढ़ के दौरान प्रतिमा (इनसेट)। वहीं, पानी उतरने के बाद दिखा टूटा मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में बारिश का कहर जारी है। जिले के करीब-करीब सभी नदी-नाले उफान पर हैं। इस भयावह हालात के बीच शनिवार को एक चमत्कार देखने को मिला। दमोह की  गुरैया नदी में बाढ़ आई। पानी उफान मार रहा था। इसमें हनुमानजी का मंदिर पूरा धराशायी हो गया। हनुमानजी की प्रतिमा अपनी जगह से हिली भी नहीं। लोग इसे चमत्कार कह रहे हैं। शनिवार होने से इसे हनुमानजी की महिमा भी बता रहे हैं। इस नजारे का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जबेरा ब्लॉक के रोहणी गांव में बारिश से हालात काफी खराब हैं। यहां से निकलने वाली गुरैया नदी उफान पर है। नदी तट पर भगवान हनुमान का मंदिर है। नदी में पानी का वेग इतना अधिक था कि उसने पूरा मंदिर तहस-नहस कर दिया। इसके बाद भी बजरंग बली की मूर्ति को जरा भी नुकसान नहीं हुआ। बजरंग बली पानी की धार के बीच खड़े रहे। गुरैया नदी के बढ़े हुए जलस्तर की वजह से नदी में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसके पानी से रोहनी गांव जलमग्न हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें