फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: मिनटों में खाक हो गई चलती हई मोटरसाइकिल, पूरा परिवार बैठकर जा रहा था, गिरने के बाद लगी थी आग

Fri, 30 Dec 2022 07:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में चलती बाइक जलने का मामला सामने आया है। बाइक पर पूरा परिवार सवार था, चलते-चलते बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
दमोह में बाइक में आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह में चलती बाइक जलने का मामला सामने आया है। बाइक पर पूरा परिवार सवार था, चलते-चलते बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और उसमें आग लग गई। मिनटों में ही बाइक खाक हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह के हटा में नवोदय विद्यालय स्कूल के पास का है। बताया गया कि पटेरा थाना क्षेत्र के शिकारपुरा में रहने वाला गोपाल सिंह ठाकुर पेट्रोल डलवाकर गांव वापस जा रहा था। घटना के समय बाइक पर उसकी पत्नी और 2 बच्चे भी सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद बाइक सवार जैसे ही नवोदय स्कूल के पास पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और उसमें आग लग गई। 

तेजी से बाइक से आग की लपटें उठने लगीं। लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने हटा पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आग बुझा पाती पूरी बाइक आग की लपटों से घिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें