फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Crime:इंदौर में एक दिन की मासूम को मैदान में फेंका, हो गई मौत

Fri, 30 Dec 2022 07:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजय नगर क्षेत्र में आईडीए के खाली प्लॉट पर एक दिन पहले जन्म लेने वाली बच्ची का शव पुलिस ने बरामद  किया है। बच्ची को किसने फेंका, इसका पता पुलिस लगा रही है।  पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में एक निर्दयी मां ने अपनी कोख से जन्म लेने वाली बेटी को मरने के लिए छोड़ दिया। एक दिन पहले जन्मी बच्ची को खाली प्लॉट पर फेंक दिया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। कचरे के बीच फेंकी गई मासूम पर जब लोगों को नजर पड़ी तो उन्होंने विजय नगर पुलिस को सूचना दी।

 

विजय नगर क्षेत्र में आईडीए के खाली प्लॉट पर एक दिन पहले जन्म लेने वाली बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। रहवासी राज सिंह ठाकुर ने बताया कि वे सड़क से गुजर रहे थे। तब कुछ लोग ने बच्ची को देखा। मैं उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए कार से उतरा, लेकिन करीब जाकर देखा तो उसके सिर पर चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि उसे दूर से कोई फेंक कर चला गया। बच्ची के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। आसपास के लोगों ने भी किसी को यहां कुछ फेंकते हुए नहीं देखा।

विज्ञापन


पुुलिस कर रही सीसीटीवी कैमरों की जांच
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जिस स्थान पर बच्ची का शव मिला, उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में फूटेज तलाश रही है। इसके अलावा आसपास के अस्पतालों से भी एक दो दिन में जन्म देने वाली महिलाओं की जानकारी जुटा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें