फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: बदमाशों ने बैंक के एटीएम को बम से उड़ाया, बंदूक दिखा कर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 18 May 2020 05:00 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में लूट के मकसद से आए बदमाशों ने बैंक के एटीएम को बम लगाकर उड़ा दिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना को तीन अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया। यह घटना रविवार की रात गैसाबाद थानाक्षेत्र के हिनौता कला गांव में हुई, जहां एटीएम में रखी नकदी को निकाल कर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब एटीएम के पास पहुंचे, तो बदमाशों ने बंदूक दिखाकर उन्हें डराया और बाइक पर सवार होकर भाग गए।

इस पूरे मामले पर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमंत चौहान ने कहा कि रविवार की रात करीब नौ बजे तीन अज्ञात बदमाशों ने हिनौता कला गांव के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में विस्फोट किया और नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस इस घटना के बाद से लगातार जांच में लगी है। इस मामले में बैंक अधिकारियों से बात की जा रही है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगा रही है कि एटीएम में कितनी राशि थी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें