फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: अधिकारी की हत्या कर टुकड़े बोरी में भरकर फेंकने की धमकी देने वाला शिक्षक निलंबित, जानें पूरा मामला

Mon, 30 Jan 2023 01:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक शिक्षक ने अधिकारी को धमकी दी थी। धमकी में शिक्षक ने अधिकारी के टुकड़े कर बोरी में भरकर फेंकने की बात कही थी। मामले में कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक हमेशा बच्चों का मार्गदर्शन करता है। लेकिन दमोह जिले में एक ऐसे शिक्षक भी हैं, जो अपने ही अधिकारी की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े कर बोरी में भरकर फेंकने की धमकी दिए थे। हालांकि, ऐसे बड़बोले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि मामला दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक से शासकीय एकीकृत माध्यमिक स्कूल नरसिंहगढ़ का है। यहां पदस्थ शिक्षक संतोष कुमार गुप्ता को जेडी सागर ने दूसरी बार अभद्रता करने पर निलंबित किया है। जारी आदेश में लिखा है, शिक्षक पर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है। शिक्षक लंबे समय से स्कूल के शैक्षणिक कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहा था। शालेय शिक्षकों और अधिकारियों को फोन  पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए टुकड़े-टुकड़े करके बोरी में भरने की धमकी देता था।

लापरवाही बरतने का दोषी भी पाया गया...
स्कूल में हो रहे विकास कार्यों और निर्माण कार्य में नियम के खिलाफ व्यवधान उत्पन्न कर शिक्षिकीय पद की गरिमा के खिलाफ कार्य कर रहा था। जांच में शिक्षक गुप्ता पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड जबेरा नियत किया गया है। बताया गया है कि इसके पहले भी जबेरा ब्लॉक के स्कूल में पदस्थ रहने के दौरान इनके द्वारा स्कूल के सरकारी दस्तावेज फाड़े गए थे, जिसके चलते उन्हें उस समय भी निलंबित कर नरसिंहगढ़ में बहाल किया गया था। इस मामले में विभागीय जांच में भी वह दोषी पाए गए थे। रोचक बात यह है कि कार्रवाई के दौरान शिक्षक को फिर से जबेरा संकुल में अटैच किया गया है। जहां पर वह पहले पदस्थ था और लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें