फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: मामा के साथ नदी में नहाने गया भांजा, पानी के तेज बहाव में बहा, SDRF का सर्च अभियान जारी

Sat, 08 Jul 2023 05:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: दमोह जिले में मामा के साथ नदी में नहाने गया भांजा पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, एसडीआरएफ की टीम भांजे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
SDRF का सर्च अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बाद भी लोग नदी में नहाने जा रहे हैं। पथरिया थाने के हिनोतघाट में 40 वर्षीय जालम सिंह नदी में नहाने गया था, जो  तेज धार में बह गया, जिसका दूसरे दिन शनिवार को कोई सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार की शाम मामा-भांजे नदी में नहाने गए थे। जहां भांजा नदी की गहराई में चला गया और डूब गया।

विज्ञापन


पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुहाव निवासी जालम सिंह पिता सकूरा अहिरवार हिनोतघाट से निकली सुनार नदी में शुक्रवार शाम अपने मामा के साथ नहाने गया था। मामा के मना करने पर भी वह गहराई में नहाने चला गया और नहाते समय बह गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार देर रात तक जालम की खोज की, लेकिन पता न चलने पर पुलिस को दी सूचना दी। शनिवार सुबह पथरिया पुलिस और दमोह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नदी इस समय बाढ़ ग्रस्त है, जिससे जालम का कोई सुराग नहीं लग पा रहा। वहीं, शनिवार सुबह से ही एसडीआरएफ की पूरी टीम नदी में कई किलोमीटर दूर तक जालम की तलाश कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें