फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: भगवान की आरती करते समय आग लगने से गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दुकानदार झुलसा

Sat, 15 Apr 2023 01:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में भगवान की आरती करते समय हादसा हो गया। यह हादसा एक दुकान में हुआ। दरअसल, दुकानदार दुकान में संध्या आरती कर रहा था। इसी दौरान वहां आग लगने के कारण सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन
दुकानदार झुलसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के नोहटा थाना अंतर्गत गोलापट्टी गांव में दुकान संचालक दीपक से भगवान की संध्या आरती कर रहा था। इसी दौरान वहां रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया, जिससे दुकान संचालक तेजी सिंह (45) बुरी तरह झुलस गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन


हादसे में दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई और गैस सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज से पूरा गांव दहल गया। लोग हड़बड़ा कर अपने अपने घरों से बाहर आए तो देखा किराना दुकान लपटों से घिरी हुई थी और किराना दुकान का सामान जलकर राख हो गया। गांव वालों ने 108 वाहन को सूचना दी, लेकिन वाहन काफी देर तक घायल को लेने नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने मजबूरी में घायल को बाइक पर बैठाकर बनवार चौकी मुख्यालय तक लेकर पहुंचे, जिसके बाद बनवार से चार पहिया वाहन की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

परिजनों के मुताबिक, किराना दुकान चला रहे तेजी आदिवासी ने जैसे ही संध्या बत्ती के लिए माचिस की तीली से दीपक को जलाया तो किराना दुकान में रखे गैस सिलेंडर पहले से लीक होने की वजह से आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। हादसे में किराना दुकान संचालक बुरी तरह से झुलस गया, जिसको समाजसेवी महेंद्र यादव बाइक पर बैठाकर बनवार तक लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


हादसे में झुलसे व्यक्ति के परिजनों का कहना है, एकदम से गैस सिलेंडर में लगी आग से धमाके की आवाज से पूरा गांव दहल गया था। गांव वालों ने देखा तो किराना दुकान में रखी लाखों के सामग्री जलकर राख हो गई थी। किराना दुकान संचालक बुरी तरह से झुलस गया था। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है। वहीं, दूसरा तथ्य यह भी सामने आ रहा है कि किराना दुकान से अवैध तरीके से पेट्रोल रखकर बेचने का काम भी किराना दुकान संचालक करता था, जिसकी वजह से भी आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि, परिजनों के द्वारा गैस सिलेंडर में लगी आग हादसे का कारण बताया जा रहा है। बनवार चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें