फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बाइक चलाना सीख रहे दो नाबालिग लड़कों की मौत, मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर खेत में घुसने से हुआ हादसा

Sat, 15 Apr 2023 01:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के गोहपारू में दो नाबालिग लड़कों को मोटरसाइकिल सीखना महंगा पड़ गया। वाहन चलाते समय दोनों लड़के हादसे का शिकार हुए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में दो नाबालिग लड़कों की मोटरसाइकिल सीखते समय दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोहपारू थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में दो बच्चे मोटरसाइकिल चलाना सीख रहे थे, उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में कुशल सिंह अपने साथी प्रमोद सिंह के साथ मोटरसाइकिल चलना सीख रहा था। जब 12 वर्षीय शिवमंगल मोटरसाइकिल चला रहा था, तभी वाहन की रफ्तार तेज होने की वजह से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी ज्यादा थी। बच्चे वाहन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके और वह सड़क से उतरकर तेजी से खेत में जा गिरी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 108 व पुलिस को दी। सूचना लगते ही पुलिस और 108 घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कों के शव पीएम के लिए भेजे हैं। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। मासूमों की मौत की खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें