फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शराबी युवक ने फोन कर बुलाई 108 एंबुलेंस...और पत्थर मारकर तोड़ दिया कांच

Tue, 28 Mar 2023 03:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक गजब का नजारा देखने को मिला है। दरअसल, यहां पर एक शराबी युवक ने पहले फोन कर 108 एंबुलेंस को बुलाया। फिर पत्थर मारकर एंबुलेंस का कांच तोड़ दिया।
विज्ञापन
पत्थर मारकर तोड़ दिया कांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में एक शराबी ने फोन करके पहले 108 एंबुलेंस बुलाई और बाद में उसी पर पत्थर मारकर आगे का कांच तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


लोगों की जान बचाने के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता ली जाती है, लेकिन कुछ लोग अपनी शराब खोरी में इन वाहनों को ही क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इसी तरह का नजारा दमोह जिले के मडियादो में सामने आया, जब एक शराबी युवक द्वारा 108 वाहन का कांच  अस्पताल परिसर मडियादो में तोड़ दिया। वाहन में मौजूद ईएमटी व पायलट द्वारा इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों सहित डायल 100 पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचकर युवक को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


ईएमटी लखन नामदेव ने बताया कि मडियादो के मदनटोर से एक युवक द्वारा पेट दर्द का इवेंट दिया गया था। मौके पर पहुंचे तो युवक शराब के नशे में था, जिसे लेकर मडियादो आए। रास्ते में युवक अपशब्द बोलने लगा था, अस्पताल में इलाज के लिए उतारा तो उसने पत्थर उठाकर कांच में मार दिया। ईएमटी द्वारा बताया गया कि अक्सर युवक इस तरह के इवेंट लेकर परेशान करता है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें