फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: बेटी की लगन लेकर गए दलित परिवार पर दबंगों ने किया हमला, खाकी के साये में हुआ आयोजन

Sun, 12 Feb 2023 04:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में दलित परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। दलित परिवार अपनी बेटी की लगन लेकर दूसरे गांव गए थे, वहां किसी बात पर इलाके के दबंगों ने उनसे मारपीट की, वे जान बचाकर अपने गांव पहुंचे तब पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भेजा। 
विज्ञापन
दबंगो की मारपीट के बाद दलित के घर सुरक्षा के लिए पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में दलित परिवार के साथ दबंगों की मारपीट का मामला सामने आया है। दलित परिवार बेटी की लगन लेकर पहुंचे थे, तभी गांव के दबंगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने सुरक्षा देते हुए कार्यक्रम संपन्न करवाया। लड़के पक्ष के लोगों ने दबंगों के खिलाफ इमलिया चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला तेजगढ़ थाना क्षेत्र के वरबटा गांव का है। बताया गया कि दमोह के इमलाई गांव से हल्के अहिरवार अपने भाई महेश अहिरवार व अन्य लोगों के साथ अपनी बेटी की लगन लेकर इमलिया चौकी के अंतर्गत आने वाले वरबटा गांव गए हुए थे। दलित परिवार वरबटा गांव के  गंगाराम अहिरवार के घर पहुंचा और लगन कार्यक्रम शुरू हुआ तभी लड़की पक्ष के लोगों से गांव के ठाकुर परिवार के लोगों का विवाद हो गया और उन्होंने लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। बताया गया कि  मुठ्ठू ठाकुर, छोटू ठाकुर, पुष्पेन्द्र ठाकुर, गोविंद ठाकुर, विश्राम ठाकुर, लल्लू ठाकुर, चन्द्रभान ठाकुर, उत्तम ठाकुर, भोला ठाकुर सहित अन्य लोग गंगाराम के  घर पहुंचे और इमलाई से वरबटा गये लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दलित परिवार अपनी जान बचाकर वरबटा से भागे और सीधे इमलिया चौकी पहुंचे, वहीं घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

लड़के के पिता गंगाराम अहिरवार ने बताया कि उनके घर दमोह से लड़की पक्ष के लोग लगन लेकर आए थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। इसलिए सभी लोग रिपोर्ट लिखने इमलिया चौकी आए हैं। सूचना मिलने के बाद इमलिया चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में लगन कार्यक्रम संपन्न कराया साथ ही आरोपियों पर मामला दर्ज किया। वहीं इस घटना में योगेंद्र अहिरवार और महेश अहिरवार के घायल होने के कारण इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें