फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: दलित युवक ने पार्टी में छू लिया खाना तो पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 09 Dec 2020 01:55 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले में सोमवार को 25 साल के एक दलित युवक को तथाकथित ऊंची जाति के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। उसका दोष बस इतना था कि उसने एक पार्टी में खाने को हाथ लगा दिया था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।  
विज्ञापन


सफाई करने के लिए बुलाया था 
छतरपुर के गौरीहार के एएचओ जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि भोपाल से लगभग 450 किमी दूर किशनपुर गांव में एक पार्टी का आयोजन था। वहां आरोपी भूरा सोनी और संतोष पाल ने पार्टी के बाद दलित युवक को सफाई करने के लिए बुलाया। इसी दौरान उन लोगों ने दलित युवक देवराज अनुरागी को खुद के लिए खाना निकालते हुए देख लिया तो भूरा सोनी और संतोष पाल उसे डंडे से मारने लगे। देवराज को इतना मारा कि उसकी जान चली गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि फरार हुए आरोपी सोनी और पाल के खिलाफ हत्या व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीमें उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें