फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: प्रेमिका के लिए कर दी पत्नी की हत्या, फिर हंसिए से निकाल लीं दोनों आंखें

Wed, 09 Dec 2020 01:16 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
एक शख्स का दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था। इसके बारे में जब उसकी पत्नी को पता चला तो दोनों के बीच झगड़े होने लगे। एक दिन यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर बड़ी बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी और हंसिए से उसकी आंखें निकाल लीं।

शिवपुरी में हुई खौफनाक वारदात

दरअसल, यह खौफनाक घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी की है। शिवपुरी के पिठोर थाना क्षेत्र के गरेठ गांव में रहने वाले रामेश्वर लोधी नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेदर्दी से हत्या कर दी। पति के अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे। एक दिन इसी विवाद के चलते दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो पति ने आवेश में आकर पत्नी की हत्या कर हंसिए से आंखेंं निकाल ली।

दूसरी महिला के साथ था संबंध

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि रामेश्वर का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। रामेश्वर ने पहले अपनी पत्नी को डंडे से मारा। फिर उसके बाद हंसिए से उसकी आंखें निकाल लीं।

घरवालों को भी पीटा

जब परिवार के लोग बहू को बचाने पहुंचे तो उसने उन्हें भी पीटा। वह जैसे-तैसे करके अपनी जान बचाकर दोनों नाती को लेकर भाग गए। इसके बाद रामेश्वर के पिता ओमकार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस सुबह पहुंची तो रामेश्वर ने भागने की कोशिश की, लेकिन गांव के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी रामेश्वर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें