फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर भीड़ रोकने के लिए रेलवे ने बढ़ाए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम, 250 से ज्यादा स्टेशनों पर लागू

Tue, 17 Mar 2020 03:30 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
रतलाम रेल मंडल ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म का टिकट का किराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। देश के 250 से अधिक रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट 10 रुपये से बढ़ा कर 50 रुपये कर दिया गया है। मुंबई, अहमदाबाद, रतलाम, राजकोट, भावनगर रेल मंडल में ये नियम लागू कर दिया है।

विज्ञापन




गौरतलब है कि इससे पहले रतलाम मंडल में ट्रेनों के वातानुकूलित यात्री कोच का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रखने के आदेश दिए गए थे। यह फैसला इसलिए लिया गया था ताकि यात्रियों को कंबल की जरूरत न पड़े। रेलवे के आदेश पर रविवार से इंदौर स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के वातानुकूलित कोच से पर्दे व कंबल हटा दिए गए। अब यात्रियों को तकिया व चादर ही दी जा रही है। 

सेंट्रल रेलवे ने भी बढ़ाए दाम
सेंट्रल रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी है कि उसने भी मुंबई, पुणे, भुसावल और सोलापुर डिवीजन में अगले आदेश तक प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। 
विज्ञापन

 

बता दें कि जानलेवा वायरस कोरोना से देश में अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 130 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। कोरोना वायरस देश के 15 राज्यों में पहुंच चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें