फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oxygen: वार्ड ब्वॉय ने निकाला ऑक्सीजन सपोर्ट, तड़प-तड़पकर मरीज की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला

Thu, 15 Apr 2021 11:53 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल में कोरोनी मरीज की तड़पकर हुई मौत। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया सच। नर्स के कहने पर वार्ड ब्वॉय ने मरीज के पास से निकाला था ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और दूसरे मरीज को लगाया।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सपोर्ट ले जाता वार्ड ब्वॉय, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर इतना गहराता जा रहा है कि यहां के कई अस्पतालों से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में शिवपुरी जिला अस्पताल में एक कोरोना मरीज की ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से तड़पकर मौत हो गई। 

विज्ञापन


हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज की हालत पहले से ही खराब थी लेकिन अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में उनका ये झूठ पकड़ा गया और सच्चाई सबके सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रात 11 बजे सुरेंद्र अपने बेटे दीपक के साथ बात कर रहे हैं। 
 

इसके बाद दीपक चला जाता है और सुरेंद्र सो जाते हैं। इसके कुछ देर बाद वार्ड ब्वॉय कमरे में आता है और सुरेंद्र के बिस्तर के पास से पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर निकालकर ले जाता है। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे मरीज तड़पने लगा और ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से मरीज की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मरीज के बेटे दीपक ने आरोप लगाया कि अस्पताल में किसी ने मेरे पिता को ऑक्सीजन नहीं दिया। सुबह जब दीपक वार्ड में पहुंचा तो यहां पिता को पलंग पर तड़पते हुए देखा। दीपक के मुताबिक, पिता को स्ट्रेचर नहीं मिला तो वो पिता को अपनी पीठ पर लादकर आईसीयू में ले गया लेकिन थोड़ी देर बाद ही मरीज की मौत हो गई। 

इस मामले के सामने आने के बाद शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज डॉक्टर अक्षय निगम ने कहा कि मरीज का हीमोग्लोबिन 6 ग्राम रह गया था लेकिन उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत नहीं थी। इसलिए नर्स के कहने पर वार्ड ब्वॉय ने मशीन को दूसरे मरीज को लगाने के लिए सुरेंद्र के पास से उसे हटा दिया। फिलहाल मामले की जांच के लिए एक दल गठित कर दिया गया है, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें