फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: टीका लगवाने के लिए अफरा-तफरी, केंद्र का शटर तोड़ अंदर घुसी भीड़, महिलाओं-बुजुर्गों को लगी चोट

Fri, 02 Jul 2021 03:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

छिंदवाड़ा में टीका लगवाने आए लोगों ने टीकाकरण केंद्र पर हंगामा कर दिया। केंद्र पर पहुंचे लोग शटर तोड़कर अंदर घुस गए। इससे भगदड़ की स्थिति मच गई। इस दौरान लोग महिलाओं और बुजुर्गों को भी रौंदते हुए नजर आए। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में केंद्र पर मची भगदड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी से बचने के लिए दो गज दूरी और टीकाकरण है जरूरी पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है, लेकिन एक तस्वीर ने पोल खोलकर रख दी। केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोग एक दूसरे पर गिरते-पड़ते नजर आए। यहां तक कि लोग महिलाओं और बुजुर्गों को रौंदते हुए शटर तोड़कर केंद्र में घुस गए। घटना मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की है।

विज्ञापन


मामला सौंसर के लोधीखेड़ा सामुदायिक भवन का है । यहां 1 जुलाई से 3 जुलाई तक वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। सामुदायिक भवन को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया था। यहां 250 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन वहां करीब एक हजार से ज्यादा लोग पहुंच गए। भीड़ देखकर प्रशासन ने सामुदायिक भवन का शटर बंद कर दिया, ताकि और लोग वहां न पहुंच जाएं, लेकिन वहा मौजूद भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया।  




बड़ी संख्या में लोग शटर खोलकर वैक्सीन लगवाने के लिए सामुदायिक भवन में घुस गए। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते रहे। कुछ लोगों ने महिलाओं और बुजुर्गों को धक्का दे दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन






जिले में वैक्सीन की कमी के कारण कार्यक्रम पहले भी प्रभावित हो चुका है। इससे पहले भी जिले में कई केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए हंगामा हो चुका है। इसके बाद भी वैक्सीनेशन सेंटर में पुलिस या सुरक्षाबलों  को उपलब्ध नहीं कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें