फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़कंप: दो साल से दर्द से परेशान था युवक, पेट से निकला सांप जैसा डेढ़ फीट लंबा कीड़ा

Thu, 01 Jul 2021 09:52 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

डॉ. पाल ने पहले कीड़े मारने की दवा दी। दवा का असर होते ही उसके पेट से सांप के आकार का करीब डेढ़ फीट लंबा कीड़ा निकला, जो जीवित अवस्था में था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां रहने वाला एक शख्स करीब दो साल से दर्द से परेशान था। चिकित्सकों ने जांच की तो उसके पेट से सांप जैसे आकार का डेढ़ फीट लंबा कीड़ा निकला। यह देखकर लोग घबरा गए। चिकित्सकों को भी समझ नहीं आया कि यह कौन-सा कीड़ा है? इस मामले में रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन का कहना है कि यह राउंड वर्म हो सकता है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, डॉ. एसएन सिंह पाल ने बताया कि बुधवार (30 जून) को सुबह करीब 11 बजे पन्ना के भठिया गांव निवासी शान मोहम्मद मेरे पास आया। उसने बताया कि वह करीब दो साल से पेट दर्द से जूझ रहा है। पेट में रोजाना दर्द रहता है। भूख नहीं लगती और कमजोरी बनी रहती है। डॉ. पाल ने पहले कीड़े मारने की दवा दी। दवा का असर होते ही उसके पेट से सांप के आकार का करीब डेढ़ फीट लंबा कीड़ा निकला, जो जीवित अवस्था में था। 

मेडिकल साइंस के लिए नया नहीं
रीवा श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मनोज इंदुलकर का कहना है कि यह राउंड वर्म यानी गोल कृमि हो सकता है, जो केंचुए की तरह दिखता है। पेट से इस तरह के कीड़े निकलना नई बात नहीं है। बता दें कि पेट में पाए जाने वाले कीड़े कई तरह के होते हैं। इन्हें दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। पहले को गोल कृमि यानी राउंड वर्म कहते हैं, जबकि दूसरा कीड़ा फीता कृमि यानी टेप वर्म कहलाता है। ये दोनों कीड़े इंसान के शरीर पर असर डालते हैं। समय से इलाज करके इन्हें खत्म भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें