फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन: सीहोर में 3 हजार से अधिक बालक-बालिकाओं को लगाई गई कोर्बिवैक्स वैक्सीन

Thu, 24 Mar 2022 04:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में भी 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बालक-बालिकाओं का कोविड टीकाकरण प्रारंभ कर दिया गया है। बुधवार को जिले के 131 टीकाकरण कैंपों पर 3 हजार 479 बालक-बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। बालक-बालिकाओं को कोर्बिवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है।
 
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में बुधवार को जिले के 131 टीकाकरण कैंपों पर 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के 3 हजार 479 बालक-बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। बालक-बालिकाओं को कोर्बिवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने जानकारी दी कि 12 से 14 वर्ष के बालक-बालिकाओं के टीकाकरण अभियान के लिए वर्ष 2008 एवं 2009 में जन्मे समस्त बालक-बालिकाएं पात्र होंगे। वर्ष 2010 में जन्मे जिन बालक-बालिकाओं ने 12 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है उनकी आयु के सत्यापन की जिम्मेदारी टीकाकर्मी की होगी। बारह से 14 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बालक-बालिकाओं के लिए कोर्बिवैक्स वैक्सीन का उपयोग किया जा रहा है। पंजीयन की प्रक्रिया कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। साथ ही ऑनसाइन पंजीयन की सुविधा भी सत्र स्थल पर है। हितग्राही अपना आधार कार्ड लेकर सत्र स्थल पर पहुंचकर पंजीयन करवा सकते हैं।

जिले में जनपदवार बालक-बालिकाओं का टीकाकरण
जिले में बुधवार को 131 टीकाकरण सत्रों पर 3 हजार 479 बालक-बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। आष्टा में 192 हितग्राहियों का वैक्सीनेशन किया गया। बुधनी में 634, नसरुल्लागंज 530, इछावर 943, श्यामपुर 1000 तथा सीहोर शहरी क्षेत्र में 180 हितग्राहियों को कोर्बिवैक्स वैक्सीन लगाई गई। जिले में 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के 59 हजार 236 बालक-बालिकाओं के वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस आयु वर्ग के आष्टा में 16 हजार 350, बुधनी 6 हजार 726, इछावर 7 हजार 332, नसरुल्लागंज 9 हजार 522, श्यामपुर 13 हजार 997 तथा सीहोर शहरी क्षेत्र में 5 हजार 310 बालक-बालिकाओं का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें