फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए सुविधा: डिजिटल साधनों से भुगतान पर मूल किराए में 5 प्रतिशत की मिलेगी छूट

Sun, 06 Feb 2022 08:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल रेल मंडल ने कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थित आरक्षण काउंटरों पर प्लेटफॉर्म टिकट एवं आरक्षण टिकट का भुगतान करने के लिए पी.ओ.एस. मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से यात्री प्लेटफॉर्म एवं आरक्षण टिकट का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं। यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने पर मूल किराए में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।  
 
विज्ञापन
train ticket booking
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेल द्वारा रेल उपभोक्ताओं को सभी भुगतान डिजिटल माध्यमों से करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे डिजिटल भुगतान में यात्रियों की रुचि बढ़ रही है। भोपाल रेल मंडल ने कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थित आरक्षण काउंटरों पर प्लेटफॉर्म टिकट एवं आरक्षण टिकट का भुगतान करने के लिए पी.ओ.एस. मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से यात्री प्लेटफॉर्म एवं आरक्षण टिकट का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं। यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने पर मूल किराए में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।  
विज्ञापन


जिन स्टेशनों पर ये सुविधा शुरू की गई है, उनमें हरदा, इटारसी, होशंगाबाद, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मंडल के सभी आरक्षण कार्यालयों एवं खिड़कियों पर यूपीआई (UPI) के माध्यम से भी आरक्षण टिकट का भुगतान किया जा सकता है। यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने पर मूल किराए में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।  

यात्रियों से अपील की गई है कि वह प्लेटफॉर्म टिकट अथवा आरक्षण टिकट खरीदते समय नगद भुगतान करने से बचें। भुगतान के लिए काउंटरों पर उपलब्ध पी.ओ.एस. मशीन एवं यूपीआई (UPI) माध्यमों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर डिजिटल इंडिया मुहिम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। इस सुविधा के उपयोग करने से यात्री को अपने पास नगद राशि रखने की झंझट से मुक्ति मिलेगी, साथ ही इससे कोविड संक्रमण से बचने में भी मदद मिलेगी। देश में शुरू की गई डिजिटल इंडिया अभियान की परिकल्पना को साकार करने के लिए भारतीय रेल द्वारा रेल उपभोक्ताओं को सभी भुगतान डिजिटल माध्यमों से करने के लिए लगातार प्रोत्साहित/प्रेरित किया जा रहा है, जिससे डिजिटल भुगतान में यात्रियों की रुचि बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें