फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: उमा भारती का विवादित बयान, कहा- ब्यूरोक्रेसी सिर्फ चप्पल उठाने वाली होती है

Mon, 20 Sep 2021 06:27 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उमा भारती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में उमा भारती के इस बयान के बाद राज्य सरकार असहज हो सकती है। 
विज्ञापन
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं उमा भारती एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने ब्यूरोक्रेसी को लेकर बयान दिया है। उमा भारती ने कहा है कि ब्यूरोक्रेसी की कोई औकात नहीं होती। ब्यूरोक्रेसी सिर्फ चप्पल उठाने वाली होती है। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और विवाद का कारण बन रहा है। 

विज्ञापन


उमा भारती इस वीडियो में यह कहती हुई सुनाई दे रही हैं- आपको क्या लगता है ब्यूरोक्रेसी नेता को घुमाती है, नहीं-नहीं अकेले में बात हो जाती है। फिर ब्यूरोक्रेसी फाइनल बनाकर लाती है। हमसे पूछो,  11 साल केंद्र में मंत्री रही, फिर मुख्यमंत्री रही हूं।  

वह कहती हैं- आपको गलतफहमी है, ब्यूरोक्रेसी कुछ नहीं होती है, चप्पल उठाने वाली होती है। चप्पल उठाती है हमारी। हम लोग ही राजी हो जाते हैं उसके लिए क्योंकि हमें समझाया जाता है कि आपका बहुत बड़ा चक्कर पड़ जाएगा। 
विज्ञापन




उमा इसी वीडियो में आगे कहती हैं- 'कर्नाटक में जो प्रयोग हुआ लिंगायत समाज का, शरद यादव मेरी बात का समर्थन करते हैं। सब लोग शिवलिंग की उपासना करने लगे, रोटी-बेटी करने लगे। उसका परिणाम यह निकला कि सब ओबीसी कहलाए और कुछ नहीं। अब उनके बिना कोई मुख्यमंत्री नहीं बन पाता। 

हालांकि ये वीडियो कब का है और कहां का है, इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में उमा भारती के इस बयान के बाद राज्य सरकार असहज हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें