फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह का विवादित बयान, कहा- इमरती देवी अब जलेबी बन गईं

Mon, 16 Nov 2020 07:46 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा उपचुनाव से पहले भाजपा नेता इमरती देवी को आइटम बोलने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। चुनाव खत्म होने और परिणाम आने के बाद अब कांग्रेस के एक अन्य नेता ने भी इमरती देवी को लेकर विवादित टिपण्णी की है। 

विज्ञापन


दरअसल प्रदेश के कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा से जब यह पूछा गया कि क्या इमरती देवी पर की गई टिपण्णी की वजह से कांग्रेस को हार मिली, तब उन्होंने सवालिया लहजे में जवाब देते हुए कहा कि अगर इमरती देवी पर बयान की वजह से कांग्रेस को नुकसान हुआ तो वे खुद भी चुनाव कैसे हार गई? उन्होंने आगे कहा कि इमरती देवी जलेबी बन गई। 



बता दें कि मतदान से पहले चुनावी रैली में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम बोल दिया था। इसपर काफी विवाद भी हुआ था और मामला चुनाव आयोग से होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इमरती देवी हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं लेकिन उन्हें उपचुनावों में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें