फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे मध्यप्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ता

Mon, 30 Sep 2019 02:57 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
CM Madhya Pradesh Kamal Nath - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता भोपाल मध्य सीट के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में तीन अक्तूबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक मसूद की अगुवाई में यह धरना प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश के लिए 32,171 करोड़ रूपये की धन राशि जल्द से जल्द जारी करने की मांग को लेकर किया जाएगा।

मसूद ने बताया कि मध्य प्रदेश के लिए 32,171 करोड़ रूपये की धन राशि तुरंत जारी करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के निवास के बाहर तीन अक्तूबर को दोपहर 12 बजे प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने मध्य प्रदेश को विभिन्न मदों में दी जाने वाली 32,171 करोड़ रूपये की राशि में जानबूझकर कटौती की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मध्य प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है।
विज्ञापन


मसूद ने बताया कि इस मानसून में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से मध्य प्रदेश को भारी नुकसान पहुंचा है और इससे निपटने के लिए मध्य प्रदेश सरकार को धन की बहुत जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें