फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेशः गांधी जयंती पर भजन पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे मुख्यमंत्री कमलनाथ

Sun, 29 Sep 2019 06:12 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में दो अक्टूबर को भजन पदयात्रा के आयोजन के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रदेश में होने वाले समारोहों की शुरूआत होगी। करीब एक किलोमीटर तक चलने वाली इस पदयात्रा में महात्मा गांधी की नित्य प्रार्थना में सम्मिलित 15वीं शताब्दी के अत्यंत लोकप्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ गाया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस के भोपाल जिले के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने रविवार को बताया कि महात्मा गांधी के 150वें जन्म दिवस समारोह के अवसर पर कमलनाथ के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहा से सुबह 8.25 बजे पदयात्रा निकलेगी, जो मिंटो हॉल में खत्म होगी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान गांधी का पसंदीदा भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ गाया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि पदयात्रा के बाद कमलनाथ मिंटो हॉल परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसी बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि महात्मा गांधी के 150वें जन्म दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से समूचे प्रदेश में व्यापक रूप से कई आयोजन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें