फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने इंदौर में लगाया प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पोस्टर, लिखा- 'हिंसा की पुजारन'

Wed, 02 Oct 2019 10:04 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
इंदौर में लगा प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पोस्टर - फोटो : Facebook
विज्ञापन

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक पोस्टर चर्चाओं में है। कांग्रेस की तरफ से लगाए गए इस पोस्टर में प्रज्ञा को 'हिंसा की पुजारन' लिखा गया है। पोस्टर में महात्मा गांधी की भी तस्वीर है जिसके नीचे 'अहिंसा के पुजारी' लिखा है।

विज्ञापन


इंदौर शहर के बीचोबीच स्थित रीगल चौराहे पर यह पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में नीचे विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी के नाम हैं और उनकी तस्वीरें भी हैं। पोस्टर पर लिखा है कि 'गोडसे को मानने वाली पार्टी क्या कभी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा से निकालेगी? गांधी जयंती पर ढकोसला करने आने वाले भाजपाई जवाब दें? राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें।'

यह पहला मामला है जब कांग्रेस नेताओं ने प्रज्ञा ठाकुर पर इस तरह निशाना साधा है। बताया जा रहा है कि पोस्टर लगाने के दौरान वहां तैनात पुलिस अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। इसी जगह पर गांधी जयंती पर एक कार्यक्रम भी हुआ जिसमें प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें