फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, भाजपा वालों जिस दिन हमारे कार्यकर्ताओं पर उंगली उठाई...

Thu, 20 Feb 2020 10:32 AM IST
आसिम खान एएनआई, भोपाल
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक विजय चौरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने विवादित बयान दिया है। छिंदवाड़ा के सौसर में विधायक विजय ने भाजपा को धमकी देते हुए कहा कि भाजपा के लोगों, जिस दिन कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता पर उंगली उठाने का प्रयास किया, उसके बाल को हाथ लगाने का प्रयास किया, मैं इस मंच से सार्वजनिक रूप से कहता हूं, हम उसकी खाल नोचने में कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन





वीडियो की शुरुआत में कांग्रेस विधायक ने कहा, एक साल हुआ कांग्रेस की सरकार बने और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बने। उस एक साल में कांग्रेस की कई उपलब्धियां हैं। विधायक, सांसद, प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ बोलने का उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। एक साल की उपलब्धियां आप सब और कार्यकर्ताओं के सामने हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, किसी न किसी प्रकार से सौहार्द्रपूर्ण और शांतिपूर्ण अवसर और माहौल को खराब करने का काम भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने पिछले पांच-सात दिनों में किया। काफी हद तक उन्होंने बदनाम करने की कोशिश की। कांग्रेस के विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री-सरकार को घेरने का काम किया।
विज्ञापन


भाजपा को धमकी देने वाले लहजे में उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों हम हर चीज के लिए तैयार हैं। हम कांग्रेस के लोग हैं। हम बेईमानी, चोरी, लूट, जुआ-शराब और अवैध कारोबार में लिप्त नहीं हैं। ये सारे काम आप करोगे और बदनाम कांग्रेस को करोगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें