फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही एक्शन मोड में कांग्रेस, जीतू पटवारी ने फिर खेला किसान कार्ड

Mon, 24 Apr 2023 08:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने एक दिवसीय दौरे पर रतलाम पहुंचे थे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान हमारे भी मुख्यमंत्री है। हम मांग करते हैं कि इस बढ़ती महंगाई में किसानों के अनाज का समर्थन मूल्य भी तीन हजार रुपये किया जाए। 
विज्ञापन
रतलाम के जावरा में संबोधित करते जीतू पटवारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस भी एक्शन मोड में आ गई है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस के नेताओं ने भी रतलाम जिले का दौरा करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस नेता जीतू पटवारी जावरा पहुंचे और किसानों से रूबरू हुए। कांग्रेस नेता पटवारी ने एक बार फिर से किसान कार्ड खेला है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने अपने एक दिवसीय दौरे में किसानों के बीच पहुंचकर कहा कि हमारी एक ही मांग है और ये दलगत राजनीति से ऊपर है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान हमारे भी मुख्यमंत्री हैं। हम मांग करते हैं कि इस बढ़ती महंगाई में किसानों के अनाज का समर्थन मूल्य भी तीन हजार रुपये किया जाए। 

किसान नेता जीतू पटवारी ने कहा कि अगर जावरा विधायक राजेन्द्र पांडे भी अपने विधानसभा क्षेत्र में आएं तो चाय तभी पिलाना जब वो किसानों के समर्थन मूल्य का समर्थन करें। यह बात सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि हर विधायक के लिए लागू रखना जो विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें