फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन: चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी रैगांव विधानसभा क्षेत्र में मीटिंग करने पर सतना के सांसद गणेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 28 Oct 2021 06:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सतना के भाजपा सांसद गणेश सिंह के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है। आरोप है कि बुधवार शाम 6 बजे रैगांव विधानसभा के उपचुनावों का प्रचार खत्म होने के बाद भी गणेश सिंह ने गुरुवार को इलाके में जाकर मीटिंग ली। 
विज्ञापन
रैगांव में कांग्रेस प्रत्याशी ने सांसद गणेश सिंह से विधानसभा क्षेत्र से बाहर जाने का निवेदन किया। यह वीडियो अब वायरल हो गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना के भाजपा सांसद गणेश सिंह के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है। इससे पहले भोपाल में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से गणेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। आरोप है कि बुधवार शाम 6 बजे रैगांव विधानसभा के उपचुनावों का प्रचार खत्म होने के बाद भी गणेश सिंह ने इलाके में जाकर मीटिंग ली। 
विज्ञापन


नागौद पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार गणेश सिंह ने दोपहर को सितपुरा में संजय मिश्रा के घर मीटिंग कर रहे थे। सतना कलेक्टर के निर्देश थे कि कोई भी बाहरी व्यक्ति चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद उपचुनाव क्षेत्र में उपस्थिति नहीं रहेगा। गणेश सिंह की मीटिंग चल ही रही थी कि कांग्रेस उम्मीदवार कल्पना वर्मा भी वहां पहुंच गई। इस दौरान दोनों के बीच बहस भी गरमाई। वायरल हुए एक वीडियो के अनुसार कल्पना इस दौरान गणेश सिंह से रैगांव विधानसभा क्षेत्र से बाहर जाने का निवेदन करती रही। नागौद पुलिस के मुताबिक कल्पना वर्मा के कहने पर गणेश सिंह वहां से उठकर चले गए। गणेश सिंह के साथ उनके पीए राहुल सिंह और शैलेंद्र सिंह भी मौजूद थे। इन तीनों के ही खिलाफ नामजद रिपोर्ट की गई है। यह कलेक्टर के 27 अक्टूबर के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें