मध्यप्रदेश के सागर जिले में बीते दिनों एक महिला से संबंध के चलते कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को आग के हवाले कर दिया था। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई थी और युवती घायल हुई थी। राज्य सरकार ने अब इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सागर जिले में एक व्यक्ति को कथित तौर पर आग के गवाले किए जाने से हुई मौत के मामले में सीबीआई जांच का आदेश जारी किया। जानकारी के अनुसार यह घटना 16 सितंबर को सेमरा लहरिया गांव में हुई थी जब एक 25 वर्षीय व्यक्ति को एक महिला के साथ संबंध को लेकर आग के हवाले कर दिया गया था।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने बुधवार को इसे लेकर बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है। चौहान ने यह भी कहा है कि इस घटना में घायल हुई 23 वर्षीय युवती के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इस घटना में युवती भी झुलस गई थी। दीपक आर्य ने बताया कि घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।