फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी: सीएम शिवराज ने जताया तीसरी लहर का अंदेशा, बोले- नहीं चाहता दोबारा आए लॉकडाउन की नौबत

Fri, 02 Jul 2021 07:07 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। ऐसे में कोई भी लापरवाही नहीं बरते। इसके अलावा उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और वैक्सीन लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में दोबारा लॉकडाउन की नौबत नहीं आने देना चाहते हैं।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने को लेकर विशेषज्ञ लगातार आशंकाएं जता रहे हैं। इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विशेषज्ञों की मानें तो महामारी की तीसरी लहर आनी तय है। प्रदेश में एक बार फिर बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए उन्होंने यह आशंका जताई। मुख्यमंत्री ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। ऐसे में कोई भी लापरवाही नहीं बरते। इसके अलावा उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और वैक्सीन लगाने का अनुरोध किया। सीएम शिवराज ने कहा कि वह प्रदेश में दोबारा लॉकडाउन की नौबत नहीं आने देना चाहते हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कही यह बात

जानकारी के मुताबिक, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। तीन दिन पहले प्रदेश में सिर्फ 33 नए मामले मिले थे, जो पहले 38, फिर 40 और आज 43 हो गए। लोगों को कोरोना के प्रति निश्चित नहीं होना चाहिए। आप कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें। फिलहाल, प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है और सरकार भी लगातार सैंपलिग करके महामारी को दोबारा फैलने को रोकने की कोशिश में लगी है। अगर आप कोरोना की तीसरी लहर से बचना चाहते है तो वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा भी बताया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा लगातार बढ़ रहा है। दुनिया के कई देश इस वक्त महामारी की तीसरी और चौथी लहर की चपेट में आ चुके हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में भी डेल्टा प्लस वैरिएंट के अब तक 10 मरीज मिल चुके हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि विशेषज्ञ सितंबर-अक्टूबर तक कोरोना की तीसरी लहर आने का अनुमान जता रहे है, जिसके लिए सितंबर तक पूरी तैयारी करनी होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने इंदौर में अन्य राज्यों से आने वालों संक्रमण फैलने की आशंका जताई। साथ ही, लोगों को सावधान रहने, मास्क लगाने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें