फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: कार में गला घोंटकर पत्नी की हत्या, पेंच नदी में फेंका शव; चार दिन बाद खुला सनसनीखेज राज

Fri, 27 Mar 2026 12:51 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी क्षेत्र में पेंच नदी से मिले महिला शव की पहचान प्रणिता चौरपगार के रूप में हुई। पति अक्षय चौरपगार ने विवाद में गला दबाकर हत्या कर शव नदी में फेंका। पुलिस ने मामला महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
महिला के हाथ पर लिखा था नाम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र में 24 मार्च को पेंच नदी पुल के नीचे मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझ गई है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय प्रणिता चौरपगार के रूप में हुई है, जिसकी हत्या उसके ही पति अक्षय चौरपगार ने कर दी थी। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली है।

विज्ञापन


कार में हुआ विवाद, गला दबाकर की हत्या
जानकारी के अनुसार 23 मार्च को आरोपी अक्षय अपनी पत्नी प्रणिता को शॉपिंग के लिए महाराष्ट्र के मुर्तिजापुर से नागपुर ले जा रहा था। रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अक्षय ने कार में ही प्रणिता का गला घोंट दिया। इसके बाद सेलू के पास उसने दोबारा गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हत्या के वक्त दंपति का दो साल का बेटा भी कार में मौजूद था। 

ये भी पढ़ें- अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत; चार गंभीर घायल
विज्ञापन


शव ठिकाने लगाने के लिए पेंच नदी में फेंका
हत्या के बाद आरोपी रात करीब 10 बजे सिंगोड़ी क्षेत्र के पेंच नदी पुल पर पहुंचा और शव को नीचे पानी में फेंककर फरार हो गया। 24 मार्च को सिंगोड़ी पुलिस को पुल के नीचे महिला का शव मिला था। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव को दफन कर दिया था।

भाई की शिकायत से खुला मामला
मृतका के भाई रोशन चक्रे (निवासी दताला, जिला अकोला) ने बताया कि उसकी बहन 23 मार्च को पति के साथ नागपुर गई थी और वापस नहीं लौटी। 25 मार्च को वह महाराष्ट्र के वर्धा जिले की सेलू थाना पुलिस के साथ सिंगोड़ी पहुंचा। इसके बाद जांच में पूरा मामला सामने आया। सिंगौरी पुलिस चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि हमें पेंच नदी के किनारे महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि अप्राकृतिक मौत हुई है। शिनाख्त के लिए हमने आसपास के पुलिस स्टेशन में महिला की तस्वीरें भेजीं। महिला के हाथ पर प्रणिता भी लिखा हुआ था। 
विज्ञापन


कब्र से निकलवाया शव, परिजनों को सौंपा
आरोपी के कबूलनामे और पहचान के बाद सिंगोड़ी पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव निकलवाया और परिजनों को सौंप दिया। चूंकि हत्या की वारदात महाराष्ट्र के सेलू थाना क्षेत्र में हुई है, इसलिए सिंगोड़ी पुलिस मर्ग डायरी तैयार कर प्रकरण महाराष्ट्र पुलिस को सौंप रही है। मामले में आगे की जांच वहीं की पुलिस द्वारा की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें