अमरवाड़ा थाना के ग्राम जमुनिया में हुए महिला के अंधे कत्ल का अमरवाड़ा पुलिस ने खुलासा कर दिया। दरअसल महिला की हत्या उसी के प्रेमी ने की थी। लाठी और डंडे से पीट-पीट कर उसे मार डाला तथा उसको मोबाइल लेकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
अमरवाड़ा टीआई राजेंद्र धुर्वे के मुताबिक 30 दिसंबर को जमुनिया के जंगल में एक महिला मृत अवस्था में मिली थी, जिसके सर और चोट में निशान थे। उसकी शिनाख्त जमुनिया निवासी विनीता पति सिनोद धुर्वे (39) के रूप में हुई थी। मृतका के पास से मोबाइल फोन गायब था, जिसके आधार पर पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि गांव में रहने वाले संतोष यादव के साथ उसका मेल जोल था और उसके साथ प्रेम संबंध था। महिला अंतिम बार भी उसी के साथ देखी गई थी। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया।
पांच साल से थे अनैतिक संबंध
दरअसल मृतिका अपने पति को छोड़कर रह रही थी तथा 5 साल से वह आरोपी के साथ में प्रेम संबंध में थी। आरोपी का कहना था कि विनीता उसे अपने साथ रहने का दबाव बना रही थी, जिसके कारण उसने उसे जंगल बुलाया और लकड़ी से मारपीट कर हत्या कर मृतिका के शव को साड़ी से ढक कर मृतिका का मोबाइल साथ में लेकर वहां से भाग गया। आरोपी संतोष यादव पिता भैयालाल यादव (42) निवासी ग्राम जमुनिया चौकी सिंगोड़ी थाना अमरवाड़ा को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त लकड़ी एवं मृतिका की मोबाइल सिम जब्त की गई है।