फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: प्रेमी ने की थी महिला की हत्या, साथ रहने की जिद कर रही थी इसलिए उतारा मौत के घाट

Wed, 01 Jan 2025 09:20 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में महिला विनीता धुर्वे की हत्या उसके प्रेमी संतोष यादव ने लाठी-डंडे से पीटकर की। पांच साल से प्रेम संबंध रखने वाली महिला उसे साथ रहने का दबाव बना रही थी। आरोपी ने हत्या के बाद महिला का मोबाइल लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
खुलासा करने वाली पुलिस टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरवाड़ा थाना के ग्राम जमुनिया में हुए महिला के अंधे कत्ल का अमरवाड़ा पुलिस ने खुलासा कर दिया। दरअसल महिला की हत्या उसी के प्रेमी ने की थी। लाठी और डंडे से पीट-पीट कर उसे मार डाला तथा उसको मोबाइल लेकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


अमरवाड़ा टीआई राजेंद्र धुर्वे के मुताबिक 30 दिसंबर को जमुनिया के जंगल में एक महिला मृत अवस्था में मिली थी, जिसके सर और चोट में निशान थे। उसकी शिनाख्त जमुनिया निवासी विनीता पति सिनोद धुर्वे (39) के रूप में हुई थी। मृतका के पास से मोबाइल फोन गायब था, जिसके आधार पर पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि गांव में रहने वाले संतोष यादव के साथ उसका मेल जोल था और उसके साथ प्रेम संबंध था। महिला अंतिम बार भी उसी के साथ देखी गई थी। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया।

पांच साल से थे अनैतिक संबंध
दरअसल मृतिका अपने पति को छोड़कर रह रही थी तथा 5 साल से वह आरोपी के साथ में प्रेम संबंध में थी। आरोपी का कहना था कि विनीता उसे अपने साथ रहने का दबाव बना रही थी, जिसके कारण उसने उसे जंगल बुलाया और लकड़ी से मारपीट कर हत्या कर मृतिका के शव को साड़ी से ढक कर मृतिका का मोबाइल साथ में लेकर वहां से भाग गया। आरोपी संतोष यादव पिता भैयालाल यादव (42) निवासी ग्राम जमुनिया चौकी सिंगोड़ी थाना अमरवाड़ा को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त लकड़ी एवं मृतिका की मोबाइल सिम जब्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें