फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: अमरवाड़ा में आवारा कुत्ते का आतंक, बच्चों समेत छह लोग घायल, रेबीज संक्रमण की आशंका

Sun, 22 Mar 2026 11:16 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में एक पागल आवारा कुत्ते ने बच्चों सहित छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी का अस्पताल में इलाज हुआ। नगर में दहशत और नपा के खिलाफ आक्रोश है। बाद में कुत्ते को मार दिया गया, लेकिन संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। 
विज्ञापन
कुत्ते के हमले से घायल - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा नगर में बीते दो दिनों से एक पागल आवारा कुत्ते ने आतंक मचा रखा था। इस दौरान कुत्ते ने बच्चों सहित आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों का उपचार अमरवाड़ा अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाद नगर में दहशत का माहौल है और लोगों में नगर पालिका के प्रति आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कुत्ते ने गंज बाजार, सिविल लाइन और नए बस स्टैंड क्षेत्र में राह चलते लोगों पर अचानक हमला किया। कई लोग बिना किसी उकसावे के कुत्ते के हमले का शिकार हुए। घायलों में पचकोड़ी वंशकार (वार्ड क्रमांक 4), बलिराम कवरेती, निहारिका वंशकार, बालक राम वर्मा, नंदकिशोर वर्मा और अहिल्याबाई शामिल हैं।

अस्पताल में चल रहा उपचार
घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के साथ एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। चिकित्सकों का कहना है कि समय पर उपचार मिलने से खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिवनी के बाद अब गुना पुलिस पर हवाला-वसूली के आरोप ने चौंकाया, बात यहां तक पहुंची कि CM को लेना पड़ा एक्शन

नपा कर्मचारियों ने पागल कुत्ते को मारा
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अमरवाड़ा नगर में लंबे समय से आवारा कुत्तों और मवेशियों की समस्या बनी हुई है। मुख्य मार्गों पर मवेशियों के बैठने से यातायात प्रभावित होता है, वहीं रात के समय कुत्तों के झुंड लोगों के लिए खतरा बने रहते हैं। हाल ही में आजाद वार्ड में दो सांडों की लड़ाई से नुकसान भी हुआ था। घटना के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने पागल कुत्ते को मार दिया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि उक्त कुत्ता अन्य कुत्तों को भी काट चुका था, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


नागरिकों ने की कार्रवाई की मांग
लगातार बढ़ रही घटनाओं से नाराज नागरिकों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में और गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। नगरवासियों ने विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों और मवेशियों को नियंत्रित करने तथा शहर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें