फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: छिंदवाड़ा की सियासत, भाजपा का दावा- जनता से दूर नाथ परिवार, कांग्रेसी बोले फिर जीतेंगे

Thu, 11 Apr 2024 05:33 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में हैं। यहां सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा की गई। दोपहर में युवाओं के साथ चर्चा कर मुद्दे जाने गए। शाम को राजनीति चर्चा के जरिए इलाके के मुद्दों को जानने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में राजनीतिक चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत आज गुरुवार को छिंदवाड़ा में हुई। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ है। 45 साल से कमलनाथ या उनके परिवार का कोई सदस्य यहां सत्ता में है। इस बार भी कांग्रेस के टिकट पर नकुल नाथ यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। बस स्टैंज के पास राजनीतिक चर्चा में यहां की सियासत का मिजाज समझते हैं। 
विज्ञापन




भाजपा समर्थित डॉ. गोपाल यदुवंशी का कहना है कि छिंदवाड़ा हम जीत रहे हैं। यहां हम डेढ़ लाख वोटों से जीतेंगे। कांग्रेस कह रही है कि लोकतंत्र खतरे हैं, मुझे तो लगता है कांग्रेस ही खतरे में है। उन्हें इस बार 35 सीटें भी नहीं मिल पाएंगी, ऑल इंडिया लेवल पर। हमारे ऊपर दाग जैसा लगता था कि छिंदवाड़ा नहीं निकल पा रहा है. मैं बता दूं कि इस बार छिंदवाड़ा जीतेंगे। चार साल से इसके लिए मेहनत चल रही है। यहां जितने भी लोग खड़े हैं, उनसे पूछिए कि क्या इनके पास नकुलनाथ-कमलनाथ का नंबर है, नहीं होगा। हमारे प्रत्याशी का नंबर होगा। उन्होंने जनता की सेवा की है। कोरोना काल में लोगों ने देखा है कि कितनी मदद की है। 

कांग्रेस से जुड़े रवि पांडे का कहना है कि जनता सब जानती है। 44 साल से कमलनाथ का साथ यहां के लोगों को मिला है। बच्चे से बूढ़े तक सब केंद्र की सरकार से परेशान हैं। महंगाई, बेरोजगारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हमारे सांसद ने अपने स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। रोजगार दिलाए भी हैं। भाजपा तो अपने वादों के भरोसे चुनाव जीती है, क्या वो पूरे हुए हैं। लाडली बहना, सस्ता सिलेंडर सब छलावा है, चुनावी वादा है। नकुलनाथ यहां से बड़े अंतर से जीतेंगे। 
विज्ञापन


अर्पण नामक युवा का कहना है कि मैं कांग्रेस के भाइयों को चुनौती देता हूं कि इंदिरा आवास के कोई 10 घर बता दो, हम पीएम आवास के 100 मकान दिखाने को तैयार हैं। कांग्रेस के समय में कागजों पर योजनाएं पूरी होती दिखती थीं, अब जनता को लाभ मिल रहा है। अब योजना का पैसा सीधे जनता को पैसा पहुंच रहा है। एक समय था कि राजीव गांधी भी बोलते थे कि एक रुपया भेजो तो 10 पैसे जनता तक आते हैं। अब ऐसा नहीं हैं, भाजपा ने ये भ्रष्टाचार खत्म किया है। ये चुनाव नकुलनाथ और विवेक साहू के बीच है। कमलनाथ अपने काम गिना रहे हैं। वो ही काम गिनाकर चालीस साल से चुनाव लड़ रहे हैं। पांडे इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि ये भी मोदीजी के नाम पर लड़ रहे हैं। कमलनाथ ने विकास किया है तो बताएंगे ही। नकुलनाथ ने इलाके में रोजगार दिलाया है। 

एक और कांग्रेसी अनिल यादव ने कहा कि नकुलनाथ ने कई कंपनी आई हैं, जो रोजगार दे रही हैं। कमलनाथ ने भी कई कारखाने लगवाए हैं। बंटी साहू भी एक काम गिनवा देंगे, वो भी मोदी के नाम पर लड़ रहे हैं। कमलनाथ ने मेडिकल कॉलेज लेकर आए। इसका जवाब देते हुए भाजपा से जुड़े शैलेंद्र यादव कहते हैं कि मैं बंजी साहू के काम गिनवा देता हूं। लॉकडाउन में इनके नेता कमलनाथ-नकुलनाथ छिंदवाड़ा तो आए नहीं, तब पोस्टर भी लगे कि विधायक ढूंढो, सांसद ढूंढो। बंटी भैया ने 20 हजार राशन किट बांटे हैं। अस्पताल में कोरोना के मरीजों से मिलने गए, ये लोग गए क्या? 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें