फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: छिंदवाड़ा में युवाओं से चर्चा, छात्र बोले- जिले में बनें परीक्षा सेंटर, अच्छे नेता की जरूरत

Thu, 11 Apr 2024 02:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में हैं। यहां सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा की गई। दोपहर में युवाओं के साथ चर्चा कर मुद्दे जाने गए। पढ़िए, क्या बोले युवा?
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में युवाओं से चर्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Satta Ka Sangram: अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत आज गुरुवार को छिंदवाड़ा में हुई। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ है। 45 साल से कमलनाथ या उनके परिवार का कोई सदस्य यहां सत्ता में है। इस बार भी कांग्रेस के टिकट पर नकुल नाथ यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। जिले के विकास और चुनावी मुद्दों लेकर हमने युवाओं से बात की। इस दौरान उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। अब, विस्तार से पढ़िए...

विज्ञापन


एक युवा मतदाता विकास ने कहा कि छिंदवाड़ा में नकुल नाथ और बंदी साहू के बीच चुनाव है। लेकिन, यह चुनाव कमलनाथ के चेहरे पर लड़ा जा रहा है, जबकि वे सिर्फ विधायक हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और उनके परिवार के लोग 45 साल से छिंदवाड़ा से सत्ता में हैं। यहां विकास की जिम्मेदारी इन लोगों की कही थी, लेकिन न तो रोजगार के क्षेत्र में कोई काम हुआ और न ही विकास कार्य हुए। 



एक अन्य युवा प्रतीक शर्मा ने कहा कि राज्य और नेशनल लेवल पर कई परीक्षाएं होती हैं। अगर, इनके सेंटर जिले में हो तो हमारे इससे काफी पैसे बचेंगे तो हमारे लिए आगे काम आएंगे। उन्होंने कहा कि हमें धर्म के मामले में न उलझाया जाए, हमें विकास और रोजगार चाहिए। 
विज्ञापन


एक छात्रा ने कहा कि छिंदवाड़ा को कमलनाथ का गढ़ कहा जाता है, लेकिन यहां कुछ विकास नहीं हुए। ऐसे में यहां बदलाव होना चाहिए। एग्जाम सेंटर जिले में ही रहने चाहिए। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र- छात्राओं के लिए एक ग्राउंड होना चाहिए। 

एक अन्य छात्रा ने कहा कि कमलनाथ जी अच्छे नेता हैं। लेकिन, उनके जो अभिनेता हैं उनके लीडरशिप नहीं दिखती हैं। छिंदवाड़ा को एक अच्छे नेता की जरूरत है। यहां के युवा बेरोजगार हैं ये हमारे लिए सबसे बड़ी समस्या है।    

आज के कार्यक्रम
शाम पांच बजे राजनीतिक दलों से सवाल  
स्थान: जेल बगीचा 
स्थानीय संपर्क: भोजराज रघुवंशी
मोबाइलः 9131535396

इस विशेष कवरेज को कहां देख सकेंगे
अमर उजाला की इस विशेष कवरेज को आप हमारे यूट्यूब और फेसबुक चैनल पर लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें