फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: पत्रकार के हमलावरों तक पहुंची पुलिस, चौरई के व्यवसायी ने दी थी ट्रांसपोर्टर को सुपारी

Sat, 28 Sep 2024 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP: सीनियर पत्रकार ललित डेहरिया पर हुए जानलेवा हमले के संदिग्ध हमलावरों तक पुलिस पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकार पर चौरई नगर के एक व्यापारी ने सुपारी देकर कोयलांचल क्षेत्र के हमलावरों से हमला कराया था।
विज्ञापन
घायल पत्रकार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरई के सीनियर पत्रकार ललित डेहरिया पर हुए जानलेवा हमले के संदिग्ध हमलावरों तक पुलिस पहुंच गई है। संभवत: रविवार को मामले का खुलासा हो जाएगा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकार पर चौरई नगर के एक व्यापारी ने सुपारी देकर कोयलांचल क्षेत्र के हमलावरों से हमला कराया था, जिसमें से कुछ हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद यूपी चले गए थे, जिन्हें एक टीम लेकर आ रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पत्रकार ने कथित व्यापारी के कुछ कर नाम को उजागर किया था, जिसके चलते वह है इस बात से नाराज था। इसी के चलते अपने यहां कार्यरत एक ड्राइवर के माध्यम से ट्रांसपोर्टर को सुपारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
इस घटना को लेकर कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिसके बाद पुलिस की टीम शहर में सीसीटीवी फुटेज पर खंगाल रही है। रविवार को पुलिस अधीक्षक इस सारे मामले का खुलासा कर सकते हैं। घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी में से एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। घटना को लेकर और भी तत्व सामने आए हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पहले छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें