फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिवनी के पेंच बफर जोन में कुएं में मिला तेंदुए का शव, डूबने से मौत, पीएम के बाद किया अंतिम संस्कार

Fri, 04 Apr 2025 08:27 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

तेंदुए के शव का पोस्टमॉर्टम वरिष्ठ वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें उसके सभी अंग सुरक्षित मिले। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक शावक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व के घाटकोहका बफर क्षेत्र में एक कुएं के अंदर दो साल के तेंदुए का शव मिला। वन विभाग की गश्ती टीम ने यह शव बरेलीपार बीट के पास परासपानी गांव के एक खेत में स्थित कुएं में देखा। कुएं में लगभग 15 फीट पानी भरा था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पानी में डूबने के कारण तेंदुए की जान गई होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आज से फिर बदलेगा मौसम, तापमान बढ़ने के आसार, कुछ जिलों में बादल छाएंगे, कहां-कैसा रहेगा हाल?

मुख्य वन संरक्षक देवप्रसाद ने बताया कि कुएं की दीवारों और मोटर पंप के पाइप पर तेंदुए के नाखूनों और खरोंच के निशान पाए गए हैं, जिससे यह लग रहा है कि उसने कुएं से बाहर निकलने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई, लेकिन किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। लेकिन, यह घटना पेंच टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों संरक्षण के लिए एक गंभीर चेतावनी है। इस तरह के खुले कुएं और भी वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: साढ़े तेरह सौ करोड़ रुपये में बना बदनावर-उज्जैन फोरलेन, 100 किमी की रफ्तार से दौड़ सकेंगे वाहन

तेंदुए के शव का पोस्टमॉर्टम वरिष्ठ वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें उसके सभी अंग सुरक्षित मिले। इसके बाद मुख्य वन संरक्षक देवप्रसाद, सहायक वन संरक्षक नरेशचंद्र पाटीदार, वन परिक्षेत्र अधिकारी भूपेश चौरसिया, तहसीलदार शशांक मेश्राम, एनटीसीए प्रतिनिधि राजेश भंडारकर और घाटकोहका की सरपंच रिंकू बाई उइके की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

ये वीडियो भी देखें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें