फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: करेली में राम मंदिर की जमीन पर 10 करोड़ से बना अस्पताल, मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया लोकार्पण

Mon, 13 Jan 2025 09:26 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

नरसिंहपुर जिले में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात मिली है। करेली में सनातनी धर्मार्थ राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से दान की गई दो एकड़ भूमि पर 10 करोड़ रुपये की लागत से बने 50 बिस्तरीय नए सिविल अस्पताल का सोमवार को लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
भूमिपूजन करते प्रह्लाद पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसिंहपुर जिले में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात मिली। करेली में सनातनी धर्मार्थ राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से दान की गई दो एकड़ भूमि पर 10 करोड़ रुपये की लागत से बने 50 बिस्तरीय नए सिविल अस्पताल का सोमवार को लोकार्पण किया गया। अस्पताल निर्माण को लेकर श्री राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा जमीन दान दी गई थी। कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और सांसद चौधरी दर्शन सिंह ने संयुक्त रूप से अस्पताल का उदघाटन किया।

विज्ञापन


इस अवसर मंत्री पटेल ने कहा कि करेली सामाजिक सरोकार के प्रति जागरूक नगर है और राम मंदिर ट्रस्ट ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भूमि देकर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतर निर्वहन किया है। कार्यक्रम के दौरान टीबी उन्मूलन के लिए विशेष पहल की गई। इसमें मंत्री पटेल, सांसद दर्शन सिंह और पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने उपस्थित लोगों को टीबी मुक्ति की शपथ दिलाई। साथ ही मंत्री ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। समारोह में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोडिया, करेली नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला ममार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर और करेली जनपद अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें