छिंदवाड़ा कलेक्टर ने शीतलहर को देखते हुए सोमवार को विशेष आदेश जारी कर स्कूल की टाइमिंग बदलने की निर्देश जारी किया है। सभी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया है कि वह 9:00 के पहले स्कूल ना लगाएं, कलेक्टर ने यह आदेश छिंदवाड़ा की समस्त सरकारी, गैर सरकारी, सीबीएसई, आईसीएसई,अनुदान प्राप्त माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए जारी किया है। हालांकि इस आदेश में साफ तौर पर उल्लेखित है पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन पूर्व टाइम टेबल के अनुसार ही होगा।
तापमान में देखी जा रही गिरावट
गौर किया जाए तो छिंदवाड़ा में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। खासकर सुबह के समय तापमान 4 डिग्री के नीचे तक दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा की मानें तो बर्फीली हवाओं के कारण छिंदवाड़ा में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
लगातार गिर रहा तापमान
छिंदवाड़ा में ठंड का सितम जारी है। उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान अब तक के सबसे निम्नतम स्तर 3.7 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि शहरी क्षेत्र में 6.9 डिग्री तापमान रहा। इसके कारण लोगों को काफी सर्द हवाओं और कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक संत कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान सीजन का सबसे न्यूनतम स्तर 3.7 पर पहुंचा, वहीं शहरी क्षेत्रों में 6.9 डिग्री पर रहा। ऐसे में लगातार तापमान में आ रही गिरावट के कारण लोगों को आने वाले दिनों में भी भारी ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
छिंदवाड़ा कलेक्टर