फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: गर्भपात के बाद तनाव में रह रही महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज

Sat, 07 Jun 2025 08:44 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

अजाक थाना प्रभारी राजेंद्र बंजारा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पति और ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के डोंगर टेमनी गांव में मानसिक तनाव में आई एक 21 वर्षीय महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और वह जिला अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़िता छह माह की गर्भवती थी और कुछ दिन पहले उसका गर्भपात हो गया था। इसके बाद से ही वह गहरे मानसिक तनाव में थी। परिजनों का कहना है कि वह चुपचाप रहने लगी थी, बहुत कम बोलती थी और अक्सर अपने कमरे में अकेली रहती थी। शुक्रवार सुबह महिला ने अचानक पेट्रोल उठाकर खुद पर छिड़का और आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी, परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। महिला का शरीर बुरी तरह जल चुका है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

तीन साल पहले हुई थी शादी
महिला की शादी तीन वर्ष पहले राज शीलू नामक युवक से हुई थी। परिवारजनों ने बताया कि गर्भधारण के बाद वह बहुत खुश थी, लेकिन अचानक हुए गर्भपात ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया। अजाक थाना प्रभारी राजेंद्र बंजारा ने कहा कि जांच जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पति और ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की निगरानी में इलाज
जिला अस्पताल के अधीक्षक के अनुसार, महिला की हालत क्रिटिकल बट स्टेबल है। उसे विशेष निगरानी में रखा गया है और बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें