फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: MPEB स्टोर में तड़के लगी आग बुझाने में लगी नौ दमकलें, ऑइल टैंक नजदीक से होने थी टेंशन

Thu, 08 Feb 2024 05:04 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के एमपीईबी के स्टोर में गुरुवार तड़के 5 बजे भयानक आग लग गई। एमपीईबी के ट्रांसफॉर्मर सहित फ्यूल और काफी सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा था, जो जल गया। इससे बड़ा नुकसान हुआ है। आग बुझाने में नौ दमकलों को मशक्कत करना पड़ी। 
विज्ञापन
आग बुझाने में 9 दमकलों ने मशक्कत की। - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र के छिंदवाड़ा के चंदनगांव के एमपीईबी के स्टोर में गुरुवार तड़के 5 बजे भयानक आग लग गई। इससे यहां रखें ट्रांसफॉर्मर और अन्य बिजली उपकरण जलकर खाक हो गए। नौ दमकलों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


बता दें कि आग की लपटों को सबसे पहले यहां के एक सिक्युरिटी गार्ड ने देखा। इसके बाद उसने वरिष्ठ अधिकारियों और दमकल को इसकी सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पहले दो दमकल यहां पहुंचीं, जिन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। आग देखते ही देखते आसपास के इलाके तक फैलने लगी। इसके बाद सात और दमकलों को बुलाया गया। तब कहीं जाकर आग पर नियंत्रण हो पाया। आग की उठती लपटों को देखकर अन्य रहवासी भी मौके पर पहुंच चुके थे। कलेक्टर, एसडीएम भी सुबह 6 बजे के आसपास घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

पांच लाख का हुआ नुकसान
स्टोर में एमपीईबी के ट्रांसफॉर्मर सहित फ्यूल और काफी सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा था, जो जल गया। इससे पांच लाख का नुकसान हुआ है। यहां आस पास रिहाशयी इलाका था। यहां ऑइल का टैंक था, जिसमे आग फैलने का खतरा था। वहीं प्रशासनिक तत्परता और सूझबूझ से समय पर आग नियंत्रित होने से एक बड़ा हादसा टल गया। कार्यपालन अभियंता एसबी सिंह ने बताया कि तड़के आग लगने का पता चला था। तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद तत्काल मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीमें और एमपीईबी के अधीक्षण अभियंता खुशियाल शिववंशी पहुंचे। उनके समन्वय से छिंदवाड़ा नगर निगम के साथ ही चौरई, परासिया और अमरवाड़ा आदि से 7 फायर ब्रिगेड बुलाकर आग को शीघ्र नियंत्रित किया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें