फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: ऑनलाइन गेमिंग में फंसी महिला बाल विकास विभाग अधिकारी ने किया सुसाइड, रिश्तेदारों से ले रखा था कर्ज

Mon, 10 Jun 2024 12:39 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में कर्ज में फंसी महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह ऑनलाइन गेमिंग में कर्जदार हो गई थी। पति को वॉट्सएप पर सुसाइड नोट भेजकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
ऑनलाइन गेमिंग में फंसकर महिला ने दी जान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेमिंग और कर्ज से चक्कर में फंसी एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला महिला बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर थी। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पांच रिश्तेदारों से लगभग चार लाख रुपये का कर्ज लिया था। महिला ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण कर्जदार हो गई थी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


जुन्नारदेव टीआई राकेश बघेल ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत चटुआ निवासी 38 वर्षीय सरला पति हरिराम सल्लाम ने साल 2022 में होम लोन लिया था। इसके अलावा सरला को ऑनलाइन गेम खेलने की आदत थी। सरला ऑनलाइन गेम में रुपये हार गई थी। इसके बाद से वह तनाव में थी। सरला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पति गए थे ड्यूटी पर, बच्चों को दूसरे कमरे में कैद कर लगा ली फांसी 
महिला के दो बच्चे हैं। उसके पति शिक्षक हैं, वह ड्यूटी पर गए थे तभी उसने दोनों बच्चे को दूसरे कमरे में कैद किया और बाहर से दरवाजा बंद कर दूसरे कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया। पति को मैसेज पर जैसी ही जानकारी लगी वह तुरंत घर लौटा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन


पति को मोबाइल में भेज दिया सुसाइड नोट
सरला ने कई महीनों तक पैसा जीतने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ऐसी गेमिंग एप में पैसा जीता नहीं, बल्कि सिर्फ डूबता ही है। सरला भी इसी ठगी का शिकार हुई और लगातार पैसा हारते रही। इसके बाद उन्होंने हारी रकम को पुनः जीतने के लिए अपने पांच से छह रिश्तेदारों से भी कर्जा लिया, लेकिन लगातार हार ही मिली। इसके बाद तनाव में डूबी सरला ने सुसाइड का फैसला लिया और आखिर में पति को वॉट्स-एप मैसेज कर सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें