फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: छिंदवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता पर जिपं के बाबू ने किया हमला, जीत का जश्न मनाते समय की मारपीट

Mon, 10 Jun 2024 10:08 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा की कृष्णा कॉलोनी में एक भाजपा कार्यकर्ता पर पड़ोस में रहने वाले जिला पंचायत के बाबू और उसके परिवार ने हमला कर दिया। इसका वीडियो सामने आया है। हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ता की उंगली फैक्चर हो गई है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में भाजपा की जीत का जश्न मनाने पर विवाद हो गया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा की कृष्णा कॉलोनी में एक भाजपा कार्यकर्ता पर पड़ोस में रहने वाले जिला पंचायत के बाबू और उसके परिवार ने हमला कर दिया। इसका वीडियो सामने आया है। हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ता की उंगली फैक्चर हो गई है।
विज्ञापन


दरअसल कृष्णा नगर में रहने वाले अनुज चौकसे ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पड़ोस में जिला पंचायत में कार्यरत बाबू लक्ष्मण बोंडे रहता है। अनुज बताया कि उनका परिवार भाजपा समर्थक है और सांसद के जीतने का जश्न मना रहे थे। इसके चलते पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण और उसका पूरा परिवार इस बात से आक्रोशित हो गया तथा उन्होंने दुकान में बैठे अनुज पर हमला कर दिया। पड़ोस के कॉलोनी वासियों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से कुछ लोग युवक पर हमला कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग बीच बचाव भी कर रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है, वहीं पुलिस ने मामला कायम लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें