फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: पागल कुत्ते का आतंक; अमरवाड़ा में बुजुर्ग महिला के जबड़े को काटा, हालत गंभीर

Fri, 15 Mar 2024 04:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

स्वास्थ्य विभाग ने नगर पालिका को बताया गया कि क्षेत्र में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। कुत्ते लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। अब तक आठ लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया है।
विज्ञापन
शहर में कुत्तों का आतंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरवाड़ा नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक है, जिसके कारण लोग खुद को सुरक्षित महसूस करने लगे हैं। पिछले तीन दिनों में आवारा कुत्तों ने लगभग आठ लोगों को घायल कर दिया है। वहीं, आज सुबह वार्ड नंबर 15 में मंडी रोड पर एक आवारा पागल कुत्ते ने एक बुजुर्ग महिला के जबड़े में काट लिया, जिससे उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह की है, जब एक बुजुर्ग महिला गोदावरी पति करोड़ी वर्मा को आवारा कुत्ते ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके जबड़े को काट लिया। महिला को तत्काल अमरवाड़ा में इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने नगर पालिका को भी इसकी सूचना दी है। नगर पालिका को बताया गया कि क्षेत्र में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। कुत्ते लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। वहीं लोगों से भी अपील की गई है कि आप लोग सुरक्षित रहें और कोई भी कुत्ते के आसपास न जाएं। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।

अब तक आठ लोगों को कुत्ते ने किया घायल
गौरतलब है कि अब तक आठ लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया है। इस वजह से नगर में लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। नगर पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें