फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: वन विभाग के अधिकारियों को दिया तेंदुए ने चकमा, कोपरवाड़ी में किया बछड़े का शिकार

Wed, 28 Feb 2024 03:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में तेंदुए की दहशत कायम है। वन विभाग की तेंदुए को पकड़ने की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हो रही है। तेंदुए ने कोपरवाड़ी में बछड़े का शिकार किया। 
 
विज्ञापन
leopard
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के वन परिक्षेत्र सौंसर और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। वन अधिकारी ट्रेप कैमरे और पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का दावा कर रहा है, लेकिन तमाम कोशिशें नाकाम हो रही है। अब भी क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट बना हुआ है। पिंजरे का स्थान बदलने के बाद भी तेंदुआ उसमें नहीं फंसा।

विज्ञापन


तेंदुए ने सोमवार रात को कोपरवाड़ी में किसान हेमंत बागड़े के खेत के कोठे में बंधे बछड़े का शिकार किया। शिकार स्थल पर मंगलवार को एक ट्रैप कैमरा लगाया गया। वन विभाग का अमला निरंतर सर्चिग करा है। एक सप्ताह से निमनी, काजलवानी और कढैया में मूवमेंट कर रहा तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में नहीं आ रहा है। डॉग स्क्वॉड भी काम नहीं आया। तेंदुआ पकड़ में नहीं आने से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए किए जा रहे सारे उपायों की बीच चार दिन बाद काजलवानी से 11 किमी दूर कोपरवाड़ी में जंगल से लगे खेत में 12 शिकार किया है। यह शिकार निमनी क्षेत्र में मूवमेंट कर रहे तेंदुए ने किया है या फिर एक और तेंदुआ है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिक्षेत्र अधिकारी शिवशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि कोपरवाड़ी में शिकार स्थल पर कैमरा लगाया है। काजलवानी में रखा पिंजरा फिलहाल वहीं रखा रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें