छिंदवाड़ा जिले में लाल गांव की पेंच नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए एक 13 साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक नैतिक पिता परमल पंजरिया उम्र 13 साल बुधवार को अपने दोस्तों के साथ पेंच नदी में नहाने के लिए गया था।
इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। बाद में उसके दोस्तों ने स्थानीय लोगों को आवाज दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मासूम पेंच नदी में डूब चुका था, तत्काल इसकी जानकारी उसके परिजन और पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा बनाकर मृतक मासूम के शव को बाहर निकाल लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद गांव में पसरा मातम
इस घटना के बाद होली पर्व की धूम गम में बदल गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मृतक की मां बेसुध हो गई है। गौर किया जाए तो नदी में जिस स्थान पर यह मासूम बच्चे नहा रहा था, वहां पर पानी काफी गहरा था। ऐसे में नैतिक का पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गई।