फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara Crime: पिता के साथ तीन बहनों ने मिलकर की भाई की हत्या, जानें पूरा मामला

Mon, 01 Apr 2024 06:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में पिता के साथ मिलकर तीन बहनों ने अपने भाई की हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले से रिश्तों के कत्ल का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पिता के साथ मिलकर तीन बहनों ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुरेखा पति मंशा भलावी उम्र 30 साल, राखी पति कंचलाल उर्फ विक्की इनवाती उम्र 29 साल, संगीता पति अनिल इनवाती उम्र 28 साल, गिरधारी पिता द्ददू टेकाम उम्र 55 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

छिंदवाड़ा जिले के लकडाई जम्होडी में बीते 30 मार्च को सीताबाई कुमरे के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान सतीश टेकाम के रूप में हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि सतीश की हत्या उसकी तीन बहनों और पिता ने मिलकर की थी। सतीश की दो बहनें अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थीं और उनका अक्सर सतीश से विवाद होता रहता था। सतीश की सगाई हो चुकी थी और वह नहीं चाहता था कि उसकी दो बहनें मायके में रहें। घटना के दिन सतीश ने अपने माता-पिता से पैसे की मांग की और दोनों बहनों को घर से निकालने की जिद की।
विज्ञापन


सतीश अपने माता-पिता से पैसे की मांग करते हुए दोनों बहनों को घर से बाहर निकालने की जिद कर रहा था। इसी बात पर दोनों बहनें सुरेखा, भलावी और राखी इनवाती से सतीश का झगड़ा हुआ। उसके बाद तीसरी बहन संगीता इनवाती एवं पिता गिरधारी टेकाम ने मिलकर सतीश को जमीन पर पटक दिया और उसके हाथ पैर पकड़ लिए। सुरेखा भलावी ने रस्सी से सतीश के गले में फंदा लगाकर गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कुएं में फेंकने जा रहे थे शव
मृतक सतीश टेकाम का शव घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर सूखे कुएं में चारों लोग मिलकर मृतक के हाथ पैर पकड़कर फेंकने ले जा रहे थे, लेकिन कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर मृतक का शव रास्ते में ही उक्त खेत में पटक कर भाग आए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें