फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: शहीद कबीर के घर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, मां-पत्नी से मिलकर हुए भावुक, एक करोड़ की सहायता देंगे

Fri, 14 Jun 2024 04:33 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए छिंदवाड़ा के बेटे कबीर का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव कबीर के घर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही एक करोड़ रुपये और परिजन को सरकारी नौकरी देने का वादा किया। 
विज्ञापन
शहीद कबीर के घर पहुंचे सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए कबीर दास पुलके के निवास पर पहुंचे। कबीर की मां और पत्नी से मिलकर वे भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने लगभग 15 मिनट तक परिजनों से बातचीत करते हुए उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये प्रदान करने का भी एलान किया। इसके साथ ही शहीद के परिजनों को एक सरकारी नौकरी का वादा किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को विशेष हेलीकॉप्टर से पुलपुलडोह पहुंचे थे। जहां उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर परिजनों को सांत्वना दी। उनके साथ अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री तकरीबन 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे थे। इसके बाद वे सीधे शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों को सांत्वना देते नजर आए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को देखकर रो पड़े शहीद के परिजन
मुख्यमंत्री मोहन यादव जैसे ही शहीद की परिजन से मुलाकात करने पहुंचे, उन्हें देखकर शहीद की मां और पत्नी रो पड़े। जिन्हें मुख्यमंत्री ने ढांढस बंधाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें